शहनाज कौर गिल बुधवार को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी, जाने खास खबर

मनोरंजन

टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल बुधवार को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी मम्मी भी मौजूद रहीं। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी बेस्टफ्रेंड शहनाज गिल को खास अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

शहनाज गिल ने एक होटल में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें एक प्राइवेट पूल भी बना था। सिद्धार्थ ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर 27 तक गिनती करके शहनाज गिल को पूल में गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने केक कट कराया। Social Media पर दोनों ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शहनाज गिल ने फैन्स से लाइव चैट कर गुजारिश की थी कि वह उनके लिए केक न भेजें। वह खराब होता है। इससे अच्छा उनके फैन्स गरीबों में वह केक बांट दें। इस नेकी को मद्देनजर रखते हुए शहनाज गिल के फैन्स चैरिटी सपोर्ट करेंगे, खासकर नॉर्थ अमेरिका के फैन्स।

Bigg Boss के अपने सीजन की शहनाज गिल कैटरीना कैफ मानी जाती थीं। सलमान खान ने उन्हें यह नाम दिया था। सीजन में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैन्स काफी पसंद करते थे।

बाद में सीजन खत्म होने के बाद दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया। इनके कई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुए, जिसमें दोनों मस्ती और रोमांस के मूड में नजर आए। पंजाब की शहनाज गिल काफी मशहूर सिंगर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *