शिल्पा के घर दी नन्ही परी ने दशतक

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेज़ में से एक Shilpa Shetty Kundra ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने फैंस के साथ एक बेहद ख़ूबसूरत ख़बर साझा की है। शिल्पा के घर एक नन्ही परी ने दस्तक दी है। Shilpa ने बेटी का नाम भी बताया है।  इस ख़बर से Shilpa के फैंस ख़ुश होने के साथ हैरान भी हैं।

बेटी का जन्म सरोगेसी के ज़रिए हुआ है। Shilpa Shetty ने Social Media में तस्वीर साझा की है, जिसमें नवजात शिशु उनकी अंगुली पकड़े हुए है।  बच्चे की शक्ल नहीं दिखायी गयी है। इस तस्वीर के साथ Shilpa ने डिटेल्स बतायी हैं।

Shilpa ने लिखा है- ”ओम गणेशाय नम:। हमारी प्रार्थनाओं का हमें वरदान मिला है। अपने दिलों में कृतज्ञता के साथ, हम यह बताते हुए रोमांचित हैं कि हमारे यहां एक नन्ही परी आयी है।” Shilpa ने बच्ची का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा रखा है। इस पोस्ट के अनुसार, बच्ची का जन्म 15 फरवरी को हुआ है। उन्होंने बच्ची को SSK निकनेम दिया है।

उन्होंने समीषा नाम का अर्थ बताते हुए लिखा है- ‘स’ का संस्कृत में मायने ‘सहित’ होता है और ‘मीषा’ का रूसी भाषा में अर्थ ‘ईश्वर जैसा’ होता है। हमारे यहां इस नाम को लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। और अब हमारा परिवार पूरा हो गया है।

Leave a Comment

x