बॉलीवुड

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी के लिए गई मालदीव

Above Article

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी में शामिल होने के लिए मालदीव में हैं। वह अपने भाई की शादी में खूब मस्ती करती नजर आ रही है।

इस बात को हम नहीं बल्कि एक्ट्रेस की सामने आई नई वीडियो से पता चल रहा है। इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने Instagram Account से शेयर किया है।  श्रद्धा कपूर का यह एक स्लो मोशन वीडियो है।

श्रद्धा कपूर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि #ShazaSharmaGayi लिखा है। वीडियो में श्रद्धा स्काई कलर का लहंगा पहनकर समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं । श्रद्धा का यह वीडियो Social Media पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

प्रियांक शर्मा, श्रद्धा कपूर की मौसी और वेटरन ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं। फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी से उनकी शादी हो रही है। प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी फरवरी की शुरुआत में कोर्ट मैरिज कर चुके हैं।

अब परिवार वालों और दोस्तों के लिए मालदीव में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी के वेडिंग फंक्शन में करीबी रिश्तेदार और अन्य नजदीकी लोगों को शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button