श्रीलंका में हुए ब्लास्ट के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी बीच वहां चार विदेशियों को आव्रजन और उत्प्रवास नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो नाइजीरियन, एक पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी शामिल हैं।
25 वर्षीय पाकिस्तानी और 24 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिकों को वैध वीजा के बिना देश में प्रवेश करने के लिए ग्रैंडपास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए नाइजीरिया के दो युवको में से एक की आयु 26 और एक की 31 वर्ष आयु है। ये सभी वैध वीजा के श्रीलंका में रह रहे थे।
ये सभी उकाट्टाटे में गिरफ्तार किए गए थे। गिरफ्तार किए गए इन सभी विदेशियों को अदालतों के सामने पेश किया जाएगा। ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती बम विस्फोटों के बाद श्रीलंका ने 39 देशों के नागरिकों को वीजा देने की अपनी योजना को देश ने बर्खास्त कर दिया है।
नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में विनाशकारी विस्फोटों को अंजाम दिया था। इन हमलों में जिसमें 253 लोग मारे गए और 500 से अधिक लोग घायल हो गए। इन हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी समूह ने हमलों का दावा किया, लेकिन सरकार ने हमलों के लिए स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल थोहेथ जमात को दोषी ठहराया।