सपाई बोले, रोजगार देने में रही विफल रही भाजपा सरकार

पीलीभीत

बीसलपुर – सपा की ओर से जिले की 130 विधानसभा बीसलपुर में सपाईयों ने साइकिल रैली निकाली और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को लोगों को तक पहुंचाया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार रोजगार देने में विफल रही है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की 130 विधानसभा बीसलपुर में साइकिल यात्रा निकाली गई।

सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश की प्रतियां आम लोगों को वितरित की। बीसलपुर प्रशांत कुमार रवि ने अपने समाजवादी साथी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रफीक मुनीमजी डॉक्टर यासीन राजपाल कश्यप के नेतृत्व में गांव – गांव में घर-घर समाजवादी आवाह्न संदेश पत्र का वितरण किया। ग्राम मीरपुर महादेवा में समाजवादी प्रपत्र वितरण किए गए और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया गया। बूथ अध्यक्ष महादेवा कामिल भाई, नन्हे मियां मेंबर साहब, अशरफ खां, नन्हे, आशिक अली, ने संदेश पत्र की प्रतियां वितरित की गई।

रिपोर्टर। अनुभव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *