सरिया ईट तथा सीमेंट के दाम आसमान छूने लगे,घर बनाना हुआ महंगा

लखनऊ

कच्चा माल महंगा होने से सरिया के दाम आसमान छूने लगे हैं। दो माह पहले 3,900 रुपए प्रति कुंतल बिक रही सरिया के दाम बढ़कर 5,600 रुपए प्रति कुंतल पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीमेंट, ईंट, गिट्टी के दाम भी बढ़ गए हैं। निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से मकान बनाना महंगा हो गया है।

उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम मूर्ति गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में कच्चा माल महंगा होने का असर सरिया के दामों पर पड़ा है। नवम्बर में 3,900 रुपए कुंतल बिक रही सरिया में 1700 रुपए प्रति कुंतल का उछाल आया है।

वहीं दो महीने पहले 50 किलो की सीमेंट की बोरी 325 से 360 रुपए में बिक रही थी। वर्तमान में सीमेंट की बोरी 330 से 380 रुपए बिक रही है। मौरंग और बालू के दाम जरूर कम हुए हैं।

ईंट व गिट्टी के दाम भी बढ़े
सरिया के साथ-साथ ईंट, गिट्टी सहित घरों में लगने वाले फाइबर के पाइप के दाम भी बढ़ गए हैं। निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाले थोक व्यापारी विकास ने बताया कि पहले अच्छी क्वालिटी की एक हजार ईंट 7,500 रुपए में मिल जाती थी, अब 8000 रुपए प्रति हजार मिल रही है।

इसी तरह प्रति ट्रॉली गिट्टी की कीमत में करीब 300 रुपए का इजाफा हुआ है। यहां तक नल फिटिंग से लेकर शौचालय में लगने वाले फाइबर पाइप के दामों में भी करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

निर्माण सामग्री के बढ़े दाम
निर्माण सामग्री                  दो माह पहले के दाम                      वर्तमान दाम

सरिया                           3900 रुपए प्रति क्विंटल            5600 रुपए प्रति क्विंटल
गिट्टी                             2100 रुपए प्रति ट्रॉली               2400 रुपए प्रति ट्रॉली
ईंट                               7500 रुपए प्रति हजार              8000 रुपए प्रति हजार
सीमेंट                           325 से 360 रुपए 50 किलो       330 से 380 रुपए 50 किलो की बोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *