रेसिपी

स्वाद में लाजवाब ये सूप जाने इससे फायदे, पढ़े पूरी खबर

Above Article

सूप एक ऐसा एपेटाइज़र है, जिसे खाने से पहले लिया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है तो फिर देर किस बात की सर्दियों में आप भी लुत्फ उठाएं गर्मागर्म सूप का।

1. स्पिनिच क्रीमी सूप

सामग्री

200 ग्राम ताज़ा पालक, 1 प्याज, 2 लहसुन की कलियां, 2 आलू, 1 लीटर वेजिटेबल स्टॉक, 50 ग्राम अखरोट, चुटकी भर नमक, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, 30 ग्राम एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल

विधि

क्रीम बनाने के लिए प्याज, आलू, पालक और लहसुन को काटकर अच्छी तरह फ्राई कर लें।

अब तली हुई चीज़ों में वेजिटेबल स्टॉक डालकर पकाएं। इसमें अखरोट, नमक, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर कम से कम 30 मिनट के लिए पकने दें।

अच्छी तरह पक जाने के बाद क्रीमी टेक्सचर के लिए हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें। इससे आपको क्रीम जैसा टेक्सचर मिलेगा।

गर्मागर्म सूप सर्व करें।

2. वॉर्म पंपकिन मिक्स सूप

सामग्री

130 ग्राम आलू, 600 ग्राम कद्दू, 200 ग्राम नट्स, 60 ग्राम लीक, 60 ग्राम गाजर, 60 ग्राम प्याज, 40 मिलीलीटर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, 320 मिलीलीटर पानी, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च और जायफल पाउडर स्वादानुसार, थोड़ी-सी अदरक

विधि

सब्जियों को छीलकर एक बराबर पीसेज़ में काटें।

नॉनस्टिक पैन में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल और सब्जियां डालकर करीब 10 मिनट तक सॉते करें।

पानी डालकर मीडियम आंच पर लगभग 20 मिनट तक पकने दें, जब तक कि कद्दू गल न जाए।

अब इस मिश्रण को मिक्सचर जार में डालकर ब्लेंड कर लें।

जरूरत हो तो इसमें गर्म पानी और मिलाएं। ऊपर से अदरक के लच्छे डालकर सर्व करें।

3. ब्रॉक्ली सूप

सामग्री

मुट्ठी भर पालक, ग्राम ब्रॉक्ली के पीसेज़, टेबलस्पून तेल, टुकड़ों में कटा प्याज, लहसुन की कलियां, अखरोट, कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक, टीस्पून काली मिर्च, नमक स्वादानुसार

विधि

ब्रॉक्ली और पालक को धो लें। इसे उबलते पानी में डालें। करीब एक मिनट में निकाल लें। इसे छानें और ठंडे पानी में डालकर अलग रख दें।

पैन में तेल डालें। इसमें प्याज और लहसुन डालें। नमक डालकर करीब 5-7 मिनट तक भूनें। अब इसमें अखरोट डालें। ब्लॉच्ड की हुई ब्रॉक्ली और पालक डालें। वेजिटेबल स्टॉक डालें। ढककर करीब दस मिनट और पकाएं।

 

इसे हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें और अलग रख दें।

बोल में निकालें। ऊपर से क्रीम और ब्रॉक्ली के टुकड़े डालकर गार्निश करें।

4. कोल्ड एवॉकाडो सूप

विधि

60 ग्राम अखरोट, 60 ग्राम पालक, 2 बड़े एवॉकाडो, 1 नींबू का रस, 800 मिलीलीटर पानी, चुटकी भर नमक, 1 लहसुन की कली, काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार, 6 पुदीना पत्ती, 40 मिलीलीटर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल

 

विधि

मिक्सचर में सारी सामग्री को डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।

ठंडा सर्व करने के लिए इसमें थोड़ा-सा ठंडा पानी मिलाएं या थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।

अगर गर्म सर्व करना है तो थोड़ी-देर माइक्रोवेव करें। ऊपर से हर्ब्स डालकर गार्निश करना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button