North Korea ने एक बार फिर से दो मिसाइलों का परीक्षण किया है। इससे पहले भी North Korea छह मिसाइलों का परीक्षण कर कर चुका है। इस माह अब तक North Korea आठ मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है। साउथ कोरिया ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, कि इस मिसाइल परीक्षण करने से America और North Korea के बीच बातचीत करने की संभावना समाप्त होती जा रही है। North Korea की तरफ से कहा गया था कि वह परमाणु हाथियार बनाने का काम खत्म नहीं करेगा। इसको रोकने के लिए दोनों देशों की कई बैठकें भी हुई हैं, लेकिन सभी असफल रहीं।
North Korea लगातार परमाणु हाथियार बनाने में जुटा हुआ है। उसके परमाणु कार्यक्रमों को America दुनिया के लिए बड़ा खतरा बता चुका है। बावजूद North Korea, लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर अमेरिका को खुली चुनौती दे रहा है। आज, शानिवार की सुबह 6.45 बजे से 7 बजे के बीच North Korea ने फिर से दो मिसाइलों का परीक्षण किया है। ये परीक्षण ईस्ट सागर की तरफ किया गया है। दक्षिण कोरया के Joint chief of staff ने अपने बयान में कहा कि उनकी सेना, North Korea की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
America और North Korea के बीच मिसाइल परीक्षण को रोकने के लिए पिछले एक महीनें में कई वार्ता हो चुकी हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच कोई भी बात नहीं बन पाई। पिछले दिनों North Korea के मुखिया किंग जोंग उन ने साफ कर दिया था कि America के साथ वह परमाणु हाथियार वार्ता नहीं करेगा।