देश

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ कई जगहो पर बारिश और बर्फबारी की संभावना

Above Article

देश में तेजी से मौसम में बदलाव आ रहा हैं। आज 4 मार्च हो गया है, लेकिन कई हिस्सों में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्‍सों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

इससे पहले बीते दिन इन सभी जगहों पर बर्फीले तूफान की भी आशंका जताई गई थी। वहीं राजधानी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में गर्मी की तपिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्‍पन्‍न हो रहा है, जिसका प्रभाव 5 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके चलते 6 से 8 मार्च तक देश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब मे भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 6-7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पड़ने की आशंका भी जताई गई।

वहीं 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी की संभावना बनी हुई है।इस हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button