अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण मे गिरफ्तार

पीलीभीत

दिनांक 09/10-09-2020 को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पीलीभीत पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 08 अभियुक्तों से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण, शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 06 अभियुक्तों से 06 अवैध तमंचे व 06 जिंदा कारतूस व धारा 302/411/413/363/366/498a/304b भादवि0 के अंतर्गत 06 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित कुल *20 अभियुक्तों को गिरफ्तार* करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

*थाना जहानाबाद*
*अभियुक्त का नाम-* मौ0 हसन उर्फ कलाकार पुत्र सवीबुल हसन नि0 गौनेरीदान थान जहानाबाद।
*बरामदगी-* 01 तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस।
इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 300/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

*थाना बिलसंडा*
*अभियुक्त का नाम-* 1. रामभजन पुत्र झम्मनलाल नि0 खरिया धुरिया थाना बिलसंडा।
*बरामदगी-* 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण।
इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 331/20 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

*थाना बरखेड़ा*
*अभियुक्त का नाम-* 1. लाईकराम पुत्र कुन्दनलाल नि0 पकड़िया 2. महेश पुत्र रामचरन नि0 पहरशिया थाना बरखेड़ा।
बरामदगी-* 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब।
इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 327-328/20 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

*थाना गजरौला*
*अभियुक्त का नाम-* 1. संजीव पुत्र दोदराम नि0 अटकोना थाना गजरौला।
थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 209/20 धारा 363/366/323/506 भादवि में वांछित चल रहा था।

*थाना माधोटांडा*
*अभियुक्त का नाम-* 1. जयवीर पुत्र लीलाधर 2. लीलाधर पुत्र हीरालाल नि0गण बगेला उर्फ मित्रासेनपुर थाना माधोटांडा।
थाना माधोटांडा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/20 धारा 498a/304b भादवि व ¾ दहेज प्रथा अधिनियम में वांछित चल रहे थे।

*थाना हजारा*
*अभियुक्त का नाम-* 1. रामप्रेवश उर्फ गुड्डू पुत्र रामकिशन 2. मनोज पुत्र बसन्तलाल नि0गण कुठिया थाना हजारा।
*बरामदगी-* 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब।
इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 124-125/20 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है|

.अभियुक्त का नाम

सलीम उर्फ नाजिम पुत्र सद्दीक नि0 ठिरिया पाठक जिला शाहजहाँपुर। 2. इसरार पुत्र मुनब्बर नि0 ढढ़ोली थाना मरीदपुर जिला बरेली।

*बरामदगी-* 01-01 तमंचा 12 बोर व 01-01 जिन्दा कारतूस।
इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 295-296/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में सम्बन्धित थानों द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्टर यूपी सिंह /मुकेश सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *