आज का पंचांग व राशिफल (05.07.2020)

ज्योतिष लेटेस्ट न्यूज़

दिनांक: 5 जुलाई 2020
विक्रमी संवत्: 2077
मास अमांत: आषाढ
मास पूर्णिमांत: आषाढ
पक्ष: शुक्ल
वार: रविवार
आज के व्रत और पर्व: गुरु पूर्णिमा, चन्द्र ग्रहण, व्यास पूजा, आषाढ़ पूर्णिमा, इष्टि, गौरी व्रत समाप्त
तिथि: पूर्णिमा – 10:16:08 तक
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा – 23:02:37 तक
करण: बव – 10:16:08 तक, बालव – 21:46:25 तक
योग: एन्द्र – 23:01:47 तक
सूर्योदय: 05:28:30 AM
सूर्यास्त: 19:22:46 PM
सूर्य राशि: मिथुन
चन्द्रमा: धनु – 29:02:06 तक
ऋतु: वर्षा
राहुकाल: 17:38:29 से 19:22:46 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय – अभिजित मुहूर्त: 11:57:50 से 12:53:27 तक
दिशा शूल: पश्चिम
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 17:31:32 से 18:27:09 तक
कुलिक: 17:31:32 से 18:27:09 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 11:57:50 से 12:53:27 तक
यमघण्ट: 13:49:04 से 14:44:41 तक
कंटक: 10:06:36 से 11:02:13 तक
यमगण्ड: 12:25:38 से 14:09:55 तक
गुलिक काल: 15:54:12 से 17:38:29 तक

मेष राशि का राशिफल:-
स्वास्थ्य आपका सामान्य रहने वाला है। आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। घर से थोड़ी दूरी रह सकती है लेकिन मन लगेगा और हर काम को अच्छे से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अपनी बात अपने प्रिय से जाहिर करने में आसानी होगी। इस वजह से रिश्ता बढ़िया रहेगा। व्यापार के मामले में दिनमान सामान रहेगा। आज का दिन आपके लिये नया उर्जा का संचार वाला हो सकता है। नयी उर्जा और जोश से आज काम कर सकते है। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले लोगों के लिये आज तनाव वाला हो सकता है। बैंकिंग कर्मचारियों के लिये आज का दिन लाभकारी रहने वाला है।

शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल

वृषभ राशि का राशिफल:-
स्वास्थ्य में आज आपको थकान और आलस्य की समस्या हो सकती है। आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अचानक से होने वाले खर्चे आपको परेशान करेंगे। बेवजह की यात्रा की वजह से धन की हानि होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने की स्थिति बनेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी सतर्क रहना होगा। एक दूसरे से गलतफहमी हो सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कुछ काम जरूर हो जाएंगे और नौकरी में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दवा व्यापार में आज लोगों को कुछ आर्थिक निवेश प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर हो सकती है। परिजनों के साथ आज कुछ मनमोहक पल बीता सकते हैं। छात्रों के लिये आज किसी नयी चीज सीखने का अवसर मिल सकता है।

शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद जीवन साथी आपका साथ देगा और उससे आपको खुशी होगी। परिवार का माहौल कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आप की मजबूती बढ़ेगी और आपको तारीफ मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और प्यार की बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग आज आर्थिक रुप से सबल हो सकते हैं। प्रेम के लिए आज का दिन बेहतरीन है। यदि आप किसी से प्यार का इज़हार करना चाहते है तो बेहचिक कर सकते है। आपको सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिये आज का दिन तनावमुक्त हो सकता है।

शुभ अंक-7
शुभ रंग-नारंगी

कर्क राशि का राशिफल:-
आज छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्च में अचानक होने वाली बढ़ोतरी आपको परेशान कर देगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कर्ज लेने के योग बन रहे हैं, थोड़ा सावधानी बरतें। संतान के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नये नियुक्ति को लेकर आज कोई पेंच फंस सकता है। किसी डाक्यूमेंट को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है। सरकारी काम करने वाली संस्थाये आज दिन में लाभ प्राप्त हो सकता है। इश्योरेन्स कंपनी में काम करने वाले लोगों के लिये आज कुछ मुनाफा वाला हो सकता है।

शुभ अंक-2
शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि का राशिफल:-
अनावश्यक रूप से धन खर्च करना आपके लिये उचित नहीं होगा। आपके लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी और आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी। इससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में भी सफलता मिलेगी लेकिन किसी अन्य के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता दायक दिन रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा नया रिश्ता प्राप्त हो सकता है। कन्या संतान को लेकर आज आपको कोई समस्या आ सकती है। दाम्पत्य जीवन आपका सरल रहने वाला है। प्रेम के दिन आपका अच्छा बीतेगा।

शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल

कन्या राशि का राशिफल:-
आज दाम्पत्य सम्बन्धों में गलतफहमी हो सकती है। आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार की जरूरतों को समझेंगे। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। कोई संपत्ति मिल सकती है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। एक दूसरे से झड़प होने की संभावना बनेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी साख बढ़ेगी।व्यापार के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है और आपकी सेहत भी आज कमजोर रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है। आज अधिकारी वर्ग सफल रह सकता है। शिक्षण सम्बन्धी काम को लेकर आज आप दिन भर परेशान रह सकते है। दाम्पत्य जीवन में आज आप का दिन खुशनुमा रहने वाला है। छोटी यात्रा का योग बन रहा है।

शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा

तुला राशि का राशिफल:-
बिजली उपकरण के काम में आज नुकसान हो सकता है। आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी से समझदारी बढ़ेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज बहुत खुशी मिलेगी। आपस में बातें करके मन को हल्का करेंगे। परिवार में तनाव बढ़ेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है। परिवार के मामलों में समस्या हो सकती है। संतान के सुख चिन्ता आज आप कर सकते हैं। विवादित जमीन खरीदने केके कारण समस्या आ सकती है। जीवनसाथी के प्रति आज आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रेम के लिये नये प्रस्ताव मिल सकते हैं।

शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
दिन की शुरुआत में कुछ बाधा आ सकती हैं लेकिन शाम होते-होते सब ठीक हो जाएगा। आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। इनकम में थोड़ी बढ़ोतरी होने से मन हल्का रहेगा। परिवार में तनाव बढ़ेगा। किसी बात को लेकर गहन विचार-विमर्श होंगे। फिर भी आप अपने परिवार का साथ देंगे। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी की वजह से खर्चे करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। नौकरी के हालात कमजोर हो सकते हैं और आप नौकरी बदलने के बारे में विचार करेंगे। व्यापार भी आज थोड़ा कमजोर रहेगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का भी मौका मिल सकता है। सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ आज आपके अन्तर्मन को सुखानुभूति देगा।

शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन

धनु राशि का राशिफल:-
शेयर खरीदने और बेचने के लिहाज से अच्छा दिन है। आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। आप बीमार पड़ सकते हैं। मन में कई सारे काम एक साथ चलेंगे जिससे कामों में सफलता मिलने में विलंब होगा। परिवार में भी गर्माहट रहेगी जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया है और प्रेम बढ़ेगा लेकिन दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है। किसी प्रकार की झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको दूसरों का साथ रखते हुए आगे बढ़ना होगा, तभी सफल नतीजे मिलेंगे।परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है,जो आपके लिये काफी अच्छा हो सकता है।आज आपके विरोधी सक्रिय रह सकते है। मित्र के लिये आज आप उपहार दे सकते हैं। छात्रों को दिन में आज एकाग्रता भंग हो सकती है।

शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा

मकर राशि का राशिफल:-
आज सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। आपके लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य फलदायक रहेगा। खर्चों में बहुत बढ़ोतरी हो जाएगी जिस पर नियंत्रण रखना आपके बस से बाहर होगा इसलिए परेशान हो जाएंगे। इनकम में कमी रहेगी। परिवार के लोग आपका साथ देंगे।परिवार में प्रेम बढ़ेगा जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है लेकिन आप अपने विरोधियों से सावधान रहें। आज कार्यक्षेत्र में आपको नया पद या दायित्व प्राप्त हो सकता है। बेवजह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिये। धन की स्थिति आज अच्छी रहने वाली है। किसी मित्र के घर आना जाना हो सकता है। छात्रों को आज नया शैक्षणिक प्रोजेक्ट मिल सकता है।

शुभ अंक-8
शुभ रंग-काला

कुंभ राशि का राशिफल:-
तकनीक सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स को लेकर नयी योजना बना सकते हैं। आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कई रास्तों से आपको इनकम मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपका प्रिय कभी गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा, जिससे दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में आज दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर होने से बीमार पड़ने के योग बनेंगे। यात्रा सुकून दायक रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी धन प्रदान करेगा। सन्तान के व्यवहार से मन असन्तुष्ट रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी बहुत अधिक प्रगाढ़ता आ सकती है। महिलाओं के लिये आज का दिन आराम वाला हो सकता है।

शुभ अंक-4
शुभ रंग-नीला

मीन राशि का राशिफल:-
कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी आपको तनाव दे सकती हैं। आपके लिए आज का दिन मध्मम फलदायक रहेगा लेकिन परिवार की ओर से आपको कोई बड़ी चिंता लग सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण बन सकता है। इनकम में धीरे-धीरे इजाफा होगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक होंगे। कुछ लोगों का साथ लेकर आप अपने काम को गति देंगे। व्यापार के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। खर्चे भी बढ़ेंगे। प्रेम जीवन के लिये दिन कमजोर है लेकिन शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन में कुछ अच्छे नतीजों की उम्मीद कर सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जा सकते हैं। घर में सुख-शांति रहेगी तथा आपस में प्रेम बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन अच्छा बीतेगा।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-सुनहरा

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)
धर्म आस्था ज्योतिष संस्थानम्
(श्री धाम वृंदावन)
मो.न. +91-8318715381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *