आज का पंचांग व राशिफल (10.07.2020)

ज्योतिष लेटेस्ट न्यूज़

दिनांक: 10 जुलाई 2020
विक्रमी संवत्: 2077
मास अमांत: आषाढ
मास पूर्णिमांत: श्रावण
पक्ष: कृष्ण
वार: शुक्रवार
तिथि: पंचमी – 11:40:09 तक
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद – पूर्ण रात्रि तक
करण: तैतिल – 11:40:09 तक, गर – 24:34:48 तक
योग: सौभाग्य – 20:16:14 तक
सूर्योदय: 05:30:48 AM
सूर्यास्त: 19:21:58 PM
सूर्य राशि: मिथुन
चन्द्रमा: कुम्भ – 22:54:59 तक
ऋतु: वर्षा
राहुकाल: 10:42:29 से 12:26:23 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय – अभिजित मुहूर्त: 11:58:41 से 12:54:05 तक
दिशा शूल: पश्चिम
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 08:17:02 से 09:12:26 तक, 12:54:05 से 13:49:30 तक
कुलिक: 08:17:02 से 09:12:26 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 15:40:20 से 16:35:44 तक
यमघण्ट: 17:31:09 से 18:26:34 तक
कंटक: 13:49:30 से 14:44:55 तक
यमगण्ड: 15:54:11 से 17:38:05 तक
गुलिक काल: 07:14:41 से 08:58:35 तक

मेष राशि का राशिफल:-
आज आप नई योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेगे और आपकी मेहनत सफल रहेगी। आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की पकड़ मजबूत होगी। सेहत भी बढ़िया रहेगी जिससे आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में आज रोमांस बढ़ेगा और अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। उनसे प्यार बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को साथ मिलकर निभाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आज कोई भी बड़ा लेनदेन करने से बचना चाहिये। अध्यात्मिक जीवन में आज आपकी उन्नति हो सकती है। शिक्षण संस्थाओ से लाभ मिलेगा। संतान के प्रति आपका मन आज निश्चिन्त रहेगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल

वृषभ राशि का राशिफल:-
किसी अनजान व्यक्ति से आपका विवाद हो सकता है। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में पूरी तरह मग्न रहेंगे और मेहनत से अपने काम को अंजाम देंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग को भी उत्तम लाभ के योग बन रहे हैं। आपका काम खुल सकता है और आप उसमें आगे बढ़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। नई नई बातें आपके दिमाग में आएंगी जो आपकी सोच को और मजबूत बनाएंगी। सेहत बढ़िया रहेगी। दांपत्य जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ रिश्ते मजबूत होगा।प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय आप के प्रति अपनी हर इच्छा जताएगा। सावधान रहना चाहिये। भाइयों के साथ तालमेल ठीक रहेगा। आज महिला कर्मचारियो को भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। कामर्श के विद्यार्थियो को आज उच्च शिक्षा किसी संस्थान में प्रवेश प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन तनाव वाला हो सकता है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज आप किसी काम में तकलीफ महसूस होगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य में थोड़ी दिक्कत जरूर आ सकती है लेकिन काम अटकते अटकते भी अंत में बन ही जाएंगे। खर्चों पर कंट्रोल करना आपके लिए बहुत जरूरी होगा क्योंकि वह आपके हाथ से बाहर जा सकते हैं। इनकम में थोड़ी कमी आएगी जिससे आपको यह सोचना होगा कि आगे क्या करना है। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर है। सेहत अच्छी रहेगी। इसके लिए आपको अच्छे खान-पान पर ध्यान देना होगा। व्यवस्थित रहें और अनुशासित रहें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने बॉस से सामन्जस्य करने में कठिनाई होगी। व्यवसाय के संम्बन्ध में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिससे भविष्य में अच्छे व्यापारिक लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन आपका सुखमय रहेगा। संतान के सुख की इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-हरा

कर्क राशि का राशिफल:-
आज आर्थिक परिस्थिति आपके अनुकूल होगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको चिंताओं से बाहर निकल कर आना होगा और देखना होगा कि वास्तविक सच्चाई क्या है। आवश्यकताओं के लिए अपना पूरा सामर्थ्य लगाएं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें। काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर है। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ में खूब बातचीत करेंगे और प्यार बढ़ाएंगे। पुरानी गलतियो को लेकर को लेकर अत्यधिक परेशान न हों,जो बीत गयी सो बात गयी। छात्रों के जीवन में आज सकारात्मक परिवर्तन होंगे। शिक्षा का पुनः माहौल बनेगा। प्रेम के आतुर लोगों की इच्छा आज पूरी हो सकती है। कोई मनचाहा साथी मिल सकता है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि का राशिफल:-
जीवन में जो आर्थिक रुकावट आ गई थी वह आज दूर हो सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। इनकम के साथ आप कोई संपत्ति खरीदने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से इसमें आपको मदद मिलेगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आपको मान सम्मान मिलेगा। आज आपको काम करने का अच्छा अवसर मिल रहा है। उसका पूरा लाभ उठाना चाहिये। शिक्षण के क्षेत्र में आपको आज सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ आज किसी पर्यटन पर जा सकते है। शादीशुदा जातको को आज प्रेम स्नेह में बीतेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल

कन्या राशि का राशिफल:-
आज स्थान परिवर्तन का कोई अवसर मिल सकता है। आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रह सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वैसे तो आप ठीक-ठाक रहेंगे लेकिन मानसिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। हल्के फुल्के खर्चे भी बने रहेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक होगी। काम के सिलसिले में तेज बुद्धि का इस्तेमाल करें और समय पर अपना काम पूरा करने की आदत डालें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप विवाह के बारे में सोचने लगेंगे। अपनी नौकरी मे भी परिवर्तन का योग बन रहा है। मकान में बदलाव होने के योग बनते हुये दिखायी दे रहे हैं। नवयुगल दम्पतियो को संतान का सुख मिलने का योग बनता हुआ दिखायी दे रहे हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी

तुला राशि का राशिफल:-
किसी तकनीकी सम्बन्धी काम में आज आपको निराशा मिल सकती है। आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी पढ़ाई में खूब मन लगाकर मेहनत करेंगे। नई नई बातों को सीखने का मन करेगा। प्रेम जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा और अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। आपका जीवनसाथी परिवार में अपनी जगह बनाएगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। काम के सिलसिले में आप आज कुछ निराश महसूस कर सकते हैं। आपको जिन रिश्तों में बहुत परेशानी आ रही है उसे छोडना ही ठीक रहेगा। पुलिस अधिकारियों का तबादला हो सकता है आज। सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगो की आज मनोकामना पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन मे तनाव रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-चाकलेटी

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। आपको आपके काम का अच्छा फल भी मिलेगा। अच्छे नतीजे के रूप में आपके प्रमोशन के योग बन सकते हैं। घर परिवार की जिम्मेदारियों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे घर वालों की नजर में भी आपकी इज्जत और बढ़ेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। गृहस्थ जीवन पूर्ण रूप से सुख शांति पूर्ण और प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आपको किसी नए व्यक्ति से बात करने का मौका मिल सकता है। प्रिन्टिग प्रेस चलाने वाले लोगों को आज आर्थिक मुनाफ हो सकता है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपको परिस्थितियों से लड़ने का साहस देता है। पुस्तकों के प्रति आपका लगाव आज रह सकता है। शाम मौज मस्ती में बीत सकती है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन

धनु राशि का राशिफल:-
वर्तमान की परिस्थितियों पर आपका नियन्त्रण कम हो सकता है। आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आप में गजब की उर्जा होगी जो आपके हर काम में आपकी मदद करेगी और समय रहते आप अपने कामों को निपटा पाएंगे जिससे आपके पास बहुत समय आपके पास बचेगा। उस काम को किसी रचनात्मक गतिविधि में लगाएंगे। विरोधियों से थोड़ा सावधान रहिए, वो आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आप को और अधिक मेहनत से काम लेना होगा और साथी कर्मचारियों का भी सहयोग इसमें जरूरी होगा। धन के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।गृहस्थ जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा। न्यायालय के मामला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आप कुछ धार्मिक आयोजन कार सकते है। किसी सुखद यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान के साथ आज आपका लगाव अधिक रह सकता है। प्रेम में आज सफलता मिल सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा

मकर राशि का राशिफल:-
आज आपको आर्थिक रूप से कोई परेशानी आ सकती है न किसी मित्र से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। प्रेम जीवन में खुशनुमा समय की प्राप्ति होगी। प्यार मोहब्बत में डूब जाएंगे। इससेआपका रिश्ता और भी गहरा होगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपके रिश्ते में आपसी समझदारी और रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश भी शामिल होगी। काम के सिलसिले में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। ये भी संभव है कि आपको अपने काम का पूरा नतीजा दिखाई ना दे। सेहत सामान्य रहेगी। किरायेदारी से जीविका चला रहे लोगों को आज का दिन खराब रह सकता है। सामाजिक जीवन में रह रहे लोगों को आज किसी पद या सम्मान पत्र की प्रप्ति होने के योग है। परिवार का साथ आपको जरुर प्राप्त होगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-काला

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज आप घरेलू उपयोग के लिए खरीददारी हो सकती है। आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास होगा जिससे आप हर काम को बहुत ही मजबूती के साथ अंजाम देंगे। घर परिवार में भी आपकी छवि मजबूत होगी। अच्छे काम करेंगे और घरवालों की जरूरतों को पूरा करेंगे। पारिवारिक और घरेलू खर्च पर भी ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत आपके काम आएगी। प्रेम जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें गृहस्थ जीवन में आज मजबूती के साथ खड़े होना होगा और अपने जीवन साथी का संबल बनना होगा क्योंकि इस समय में उन्हें आप की जरूरत है। आप मित्रों के बीच समय बीत सकता है। संम्पत्ति के मामले आज अड़चन आ सकती है। परिवार के लोगो के असहयोग से आपका मन खिन्न हो सकता है। शादीशुदा जातको को आज जीवनसाथी के साथ सामन्जस्य बैठाने में समस्या आ सकती है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नीला

मीन राशि का राशिफल:-
आज गले में कुछ समस्या हो सकती है। आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों की चिंता होगी और इसकी वजह से मानसिक तनाव को खुद पर हावी बना लेंगे लेकिन इससे बाहर निकलने की कोशिश करें। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आपका आत्मविश्वास वापस लौटेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके बॉस आपसे खुश होंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा और जो लोग किसी प्रेमी सम्बन्ध में हैं उन्हें आज अपने रिश्ते में कुछ नई और खुशी की बातें पता चलेगी जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा। जीवनसाथी का घर परिवार में पूरा सहयोग रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आपका आकर्षक बढ़ सकता है। आज आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान की शुरुआत कर सकते हैं। बच्चों के लिये आज आप कुछ बीमा कंपनियो में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- पीला

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)
धर्म आस्था ज्योतिष संस्थानम्
(श्री धाम वृंदावन)
मो.न. +91-8318715381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *