जानिए कब और कितने बजे से कितने बजे तक होगा चंद्र ग्रहण

उत्तर प्रदेश

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार की रात को लगने जा रहा है और यह ये चंद्र ग्रहण ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लग रहा है।शुक्रवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात को 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस दौरान रात 12 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा।

शुक्रवार रात को लगने वाले इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट की होगी। शुक्रवार रात को 11 बजकर 16 मिनट से लगने वाला चंद्र ग्रहण वास्तविक चंद ग्रहण नहीं होगा, बल्कि यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। बावजूद इसके कि उपछाया चंद्रग्रहण को भारत में धार्मिक लिहाज से ज्यादा प्राथमिकता और मान्यता नहीं दी जाती है, इस दौरान सावधानी बरतना जरूरी है।

चंद्र ग्रहण या फिर सूर्य ग्रहण, इस दौरान कोई भी धार्मिक कार्य या फिर भगवान के दर्शन नहीं किए जाते हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि घर में पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन करें। ज्योतिषाचार्य राजेश चतुर्वेदी का कहना है कि शुक्रवार रात चंद्र ग्रहण के दौरान श्रद्धालु अपने-अपने घरों में ही रहकर भगवान को याद कर पूजा पाठ और सुविधानुसार भजन-कीर्तन करें। चंद्र ग्रहण के दौरान लोग यह ध्यान रखें कि इसमें खाना-पीना वर्जित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *