जानिए किन क्वालिटीज वाली लड़की के साथ कार्तिक आर्यन जाना चाहेंगे डेट पर

बॉलीवुड

Bollywood चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन की एक मुस्कान पर करोड़ों लड़कियां फिदा हो जाती हैं। कार्तिक को अपना Dream Boy बनाने के लिए न जानें फीमेल फैन सपने देखती होंगी। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बहुत ज्यादा है। वह न जानें कितानी लड़कियों का क्रश हैं। लेकिन अब कार्तिक आर्यन ने अपनी Dream girl  को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इन क्वालिटीज वाली लड़की को करना डेट चाहते हैं।

एक्टर कार्तिक आर्यन Film Industry में अपनी क्यूटनेस और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं। इसी बीच कार्तिक का एक पुराना Interview Viral हो रहा है। इस Interview में उन्होंने खुलासा किया कि वह किस तरक की क्वालिटी वाली लड़की के साथ डेट पर जाना चाहेंगे।कार्तिक ने बताया कि उनके साथ डेट पर जाने वाली लड़की में क्या क्वालिटी होनी चाहिए। कार्तिक आर्यन ने फिल्मफेयर को दिए एक Interview में आइडियल डेट पार्टनर को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे महत्वाकांक्षी लड़कियां पसंद है। जो प्रेरणादायक हों और अपनी छाप छोड़ जाएं।

उन्होंने इसी Interview में आगे बताया था, ‘ऐसी लड़कियां जो हर बाधाओं से लड़ जाएं अपने लक्ष्य को पाने के लिए, जैसे- साइना नेहवाल, मैरी कॉम, गुंजन सक्सेना, बरखा दत्त। मैं ऐसी क्वालिटीज वाली लड़की को डेट करना चाहूंगा।’

कार्त‌िक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘भूल भुलैया 2’ और करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह  डायरेक्टर ओम राउत के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं। वहीं आखिरी बार वह फरवरी में इम्तियाज अली की ‘लव आजकल’ में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *