जानिए कौन प्रतिभागी होगा Bigg Boss के घर से बेघर

टीवी जगत

Bigg Boss के घर में कंटेस्टेंट्स के बेघर होने और उनके वापस घर में एंट्री लेने का दौर जारी है। इस हफ्ते में कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा और इस बार घर में किसी की एंट्री नहीं होगी, जबकि एक कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है। इस क्रम में इस बारी है विशाल आदित्य सिंह की। जी हां, खबरों की मानें तो विशाल आदित्य सिंह जल्द ही घर से बाहर होने वाले हैं।

Instagram पर वायरल हुए एक पोस्ट में बताया गया है कि विशाल आदित्य सिंह घर से बेघर हो गए हैं। विशाल के बाहर जाने की खबर इसलिए सामने आ रही है, क्योंकि इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि विशाल को Bigg Boss के घर से बाहर एक कार में देखा गया था। इसकी वजह से माना जा रहा है कि विशाल घर से बाहर हो गए हैं। आज देखना होगा कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है और क्या विशाल सही में घर से बेघर हो जाते हैं।

विशाल उन कंटेस्टेंट्स में से हैं, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर में एंट्री की थी। शो में विशाल की अभी तक घर के कई सदस्यों जैसे सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, पारस छाबड़ा से झगड़ा हो चुका है और इसी के वजह से उन्होंने काफी सुर्खियों बटोरी हैं। इस बार उनकी गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली की भी घर में एंट्री हुई थी, जिसके बाद विशाल ज्यादा नजरों में आ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *