सू्र्य ग्रहण लग गया है। सुबह 9.16 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया है। भारत में ये सुबह 10 के बाद ही दिखाई देना शुरु हुआ है। ये साल का पहला और आखिरी सूर्य ग्रहण है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चंद्रमा, सूर्य को 98.6% तक ढक देगा, जिससे ये कंगन जैसी आकृति का दिखाई देगा। ज्योतिषशास्त्रों में इसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहा गया है। ये आकृति ज्यादातर स्थानों पर 11.50 से 12.10 के बीच दिखाई देगी।
सबसे पहले Mumbai और पुणे में 10.01 बजे से दिखना शुरू हुआ। Gujarat के अहमदाबाद और सूरत में 10.03 बजे से दिखना शुरू हुआ। अन्य देशों में ये ग्रहण पूरी तरह 3.04 बजे खत्म होगा। ये देश में कई जगहों पर खंडग्रास सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा। भारत के अलावा ये ग्रहण Nepal, Pakistan, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कांगो में दिखाई देगा। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को भारत में दिखेगा।
जानें- किस शहर में कितने बजे से सू्र्य ग्रहण
Delhi सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 20 मिनट से
Mumbai सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 43 सेकंड से
Chennai सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 22 मिनट से
Lucknow सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 26 मिनट से
Kanpur सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 24 मिनट से
कुरुक्षेत्र सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 21 मिनट से
देहरादून सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 24 मिनट से
उज्जैन सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 11 मिनट से
21 जून को सुबह 9:15 बजे ग्रहण शुरू हो जाएगा और 12:10 बजे दोपहर में पूर्ण ग्रहण दिखेगा। इस दौरान कुछ देर के लिए हल्का अंधेरा सा छा जाएगा। इसके बाद 03:04 बजे ग्रहण समाप्त होगा। यानी करीब 6 घंटे का लंबा ग्रहण होगा। लंबे ग्रहण की वजह से पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 10:20 बजे के करीब होगी। ग्रहण दोपहर 12:02 बजे अपने पूर्ण प्रभाव में होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 01:49 बजे होगी। देश के अन्य शहरों में ग्रहण के समय में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है।