जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का सिंगापुर में निधन

कानपुर

शहर के उद्योगपति जेके परिवार में गुरुवार की सुबह दुख की घड़ी लेकर आई। जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का गुरुवार सुबह ग्यारह बजे सिंगापुर में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे और सिंगापुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कानपुर शहर के जेके समूह के परिवार में गुरुवार की सुबह दुखद सूचना से शोक छा गया। जेके सीमेंट में सीईओ यदुपति सिंहानिया काफी समय से बीमार चल रहे थे। स्वजन सिंगापुर के अस्पतला में भर्ती कराकर उनका इलाज करा रहे थे। सिंगापुर में उनके साथ मां सुशीला सिंहानिया व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे उन्हाेंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की जानकारी मिलते ही उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह वर्ष 2004 में जेके सीमेंट के सीईओ बने थे और दो वर्ष पहले उन्हें सीमेंट के क्षेत्र में बेस्ट सीईओ के अवार्ड से नवाजा गया था। उन्होंने देश के शीर्ष 100 सीईओ में 28 वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने कंपनी के लिए 20 बिलियन डालर का लक्ष्य तय किया था जो 2023 में पूरा होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *