तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

देश

Telangana में चल रही State road transport corporation कर्मचारियों की हड़ताल पर राज्य भाजपा अध्यक्ष सजग हो गए हैं। Telangana राज्य अध्यक्ष के लक्ष्मण ने इसके लिए नई दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने तेलंगाना में चल रही टीआरएसटीसी की हड़ताल और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थति पर अपनी एक रिपोर्ट सौंपी। इसके अलावा उन्होंने इस प्रदर्शन में Police और भाजपा कार्यकर्ता की हाथापाई के बारे में जानकारी दी।

इस प्रदर्शन में भाजपा के सांसद बंदी संजय और पुलिस में हाथापाई हुई। उन्होंने बताया कि यह भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह के संज्ञान में लाएंगे। इसके अलावा उन्होंने इस विषय को संसद के आने वाले सत्र में उठाने की जानकारी दी।

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री चंद्रशेखर ने साफ कर दिया था कि TRSTC का मर्जर राज्य सरकार के साथ किसी भी शर्त पर नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि 5 हजार 100 प्राइवेट बसें राज्य में चलाई जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस हड़ताल को लेबर कमिशनर ने असंवैधानिक बताया है और यदि किसी हड़ताल को असंवैधानिक बताया गया  है तो किसी कर्मचारी और विभाग का कोई औचित्य नहीं रहता है। बता दें कि RTC की हड़ताल काफी लंबे समय से चल रही है। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनका साथ दिया। इसके अलावा कई संगठनों को भी इस हड़ताल के समर्थन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *