दिल्ली की बाजारों में है सजना के नाम का चूड़ा

फैशन

भारतीय संस्कृति में चूड़ियों के बिना श्रंगार अधूरा होता है। रंग बिरंगी चूड़ी लोग बहुत अच्छी लगती है। लड़किया शादी से पहले भी चूड़ी पहनना पसंद करती है। हर उस लड़की को पसंद होती हैं जिन्हें सजना-संवरना अच्छा लगता है। अलग-अलग रंग व डिजाइन की ये चूड़ियां या चूड़ा आजकल फैशन में है। शादी-विवाह में दूल्हन के लिए अलग-अलग तरह का चूड़ा तैयार किया जाता है और पिछले साल हुए सेलिब्रिटीज की शादी के दौरान उनके द्वारा पहना गया एक-एक चीज आजकल लड़कियां अपनी शादी में पहनना चाहती हैं। चाहे वो लहंगा हो या फिर चूड़ा।

करोल बाग


वेडिंग शॉपिंग के लिए लड़कियों व महिलाओं का सबसे पसंदीदा जगह है करोल बाग मार्केट। इस मार्केट में आपको शादी से जुड़ा सारा सामान मिलेगा। इस मार्केट में आपको एक ही सामान के कई सारी वैरायटी मिल जाएंगी। ब्राइडल ज्वैलरी के साथ-साथ बॉलीवुड स्टाइल का लहंगा अगर आपको चाहिए तो आप यहां से निराश नहीं लौट सकती और जब बात चूड़े की हो तो यहां आपको एक बार जरूर आना चाहिए।

 

लाजपत नगर

 

साउथ दिल्ली में मौजूद लाजपत नगर मार्केट दिल्ली के पॉश मार्केट में शामिल है। आप यहां पर अपने लिए बेहतरीन वेडिंग शॉपिंग कर सकती हैं। यहां आपको चूड़ियों की ढेर सारी वैरायटी मिल जाएगी। इसके अलावा अगर आपको ब्राइडल चूड़ा खरीदना है तो यहां कई सारी मशहूर दुकानें हैं जहां आप ब्राइडल चूड़ा की ढेर सारी वैरायटी देख सकती हैं।

चांदनी चौक

दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में से एक है चांदनी चौक मार्केट्स। इस मार्केट में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी शहरों से भी लोग खरीदारी करने आते हैं। यहां आपको अधिकांश डिजाइनर ड्रेसों की कॉपी मिल सकती है। फिर चाहे वो लहंगा हो या चूड़ा। इस बाजार में आपको सस्ता सामान मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *