‘दीaया और बाती हम’ के सूरज का रोल निभाने वाले दोबारा बने पिता

मनोरंजन

‘दीया और बाती हम’ सीरियल के लीड ऐक्टर अनस राशिद दूसरी बार पिता बन गए हैं। अभिनेता ने खुद इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उनके पिता ने पोते को हाथों में ले रखा है।

अनस ने बेटे के नाम के बारे में भी फैन्स को जानकारी दी है। बेटे का नाम उन्होंने ‘खबीब अनस राशिद’ रखा है। अनस राशिद ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे पिता ने अपने पोते ‘खबीब अनस राशिद’ का घर में स्वागत किया।

आप सभी की ओर से मिलने वाले अमूल्य प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।‘अनस राशिद के पहले से एक बेटी इनायत है। तीन साल पहले हीना इकबाल से शादी करने वाले अनस राशिद अकसर पत्नी और बेट के साथ Instagram पर तस्वीरें शेयर करते रहे हैं।

अब उनकी फैमिली में बेटा भी जुड़ गया है। अनस राशिद अकसर अपनी लाइफ के महत्वपूर्ण  पहलुओं के बारे में लोगों को अवगत कराते रहे हैं। बेटी के जन्म की जानकारी भी उन्होंने Instagram पर एक Video के जरिए दी थी।

बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए अनस राशिद ने लिखा था, ‘हमारे घर कल एक प्यारी बेटी का जन्म हुआ है। मां और बेटी दोनों एकदम सही हैं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’

हाल ही में अनस राशिद को ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी‘ में देखा गया था। यह दीया और बाती हम सीरियल का ही हिस्सा है। दीया और बाती हम में अनस राशिद की ऐक्टिंग की काफी सराहना की जाती है। अभिनेत्री दीपिका सिंह उनके अपोजिट रोल करती रही हैं।

इससे पहले भी अनस राशिद कई अन्य सीरियल्स में नजर आ चुके हैं, जैसे- कहीं तो होगा और क्या होगा निम्मो का। दिया और बाती हम सीरियल को कई साल से प्रशंसक काफी पसंद करते रहे हैं। राशिद के अलावा दीपिका सिंह की एक्टिंग भी सराहना की जाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *