देश के कई राज्यो मे ठंड ने ली करवट, हो रहा घना कोहरा

Uncategorized

देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड में मौसम ने करवट बदलकर कुछ दिन तक बारिश करवाई। इससे कुछ राज्‍यों में शीत लहर के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं जम्‍मू कश्‍मीर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के अधिकांश हिस्‍सों में बर्फबारी का दौर रुक रुककर जारी है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने उत्‍तर पश्चिमी भारत के अधिकांश क्षेत्रों में न्‍यूनमम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का पूर्वानुमान लगाया है।

तापमान गिरने के साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान में सोमवार से शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। यह दौर 4 दिन तक बरकरार रहेगा।

वहीं रविवार को महाराष्‍ट्र, गोवा, गुजरात, और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हवा के कारण मौसम काफी ठंड है।

10 जनवरी से पर्वतीय राज्यों में बल्कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, Delhi-NCR , UP, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी सर्द हवाएं चलेंगी। यह दौर एक सप्ताह के लिए जारी रहेगा, क्योंकि इस एक सप्ताह के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा।

10 से 20 जनवरी के बीच इन सभी राज्यों में न्यूनतम तापमान फिर से गिरते हुए 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है। कई इलाकों में तापमान के 4 डिग्री के करीब पहुंचने पर शीत लहर का प्रकोप शुरू हो जाएगा।

बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण Dehi के न्यूनतम तापमान में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। वहीं दिल्ली में कोहरा छाए रहने की वजह से वहां विजिविलिटी काफी कम हो गई।

इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *