देश मे कोरोना संक्रमण से राहत, रिकवरी 97% के पास पहुंची

देश

देश में कोरोना महामारी में तेजी से सुधार जारी है। देश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 97 फीसद के पास पहुंच गई है। इसके साथ ही नए कोरोना के मामलों में भी कमी आ रही है। कोरोना के एक्टिव केस कम हो रहे हैं तो रोजाना मौतों का आंकड़ा भी कम हो रहा है।

देश में बीते 24 घंटों में Corona Virus संक्रमण के 13,083 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 137 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 7 लाख 33 हजार 131 मामले सामने आए हैं।

इसमें से 1 करोड़ 4 लाख 9 हजार 160 लोग बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। भारत में Corona के सक्रिय मामले घटकर 1 लाख 69 हजार 824 रह गए हैं। देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 1 लाख 54 हजार 147 हो गई है।

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 14,808 लोग ठीक हुए हैं। इससे Corona Virus की रिकवरी दर 96.98% हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 1,862 सक्रिय केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 1.58% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.44% हो गई है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक साढ़े 19 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। देश में शुक्रवार तक 19,58,37,408 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,56,329 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में Corona Virus के खिलाफ टीकाकरण जारी है। देश में अब तक 35 लाख 27  लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 5 लाख 71 हजार 974 को टीका लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *