प्रथम महिला सविता कोविंद करेंगी डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में डिजिटल लैंग्वेज लैब का उद्घाटन

नई दिल्ली

भारत की प्रथम महिला सविता कोविंद द्वारा आज, यानी कि 7 जनवरी, 2021 को राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में डिजिटल लैंग्वेज लैब का उद्घाटन किया जाएगा।

इस संबंध में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल Twitter Account से ट्वीट करके जानकारी साझा की है। शिक्षा मंत्रालय के द्वारा Tweet में लिखा गया है कि भारत की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद कल डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, प्रेजिडेंट एस्टेट में शाम 4 बजे डिजिटल लैंग्वेज लैब का उद्घाटन करेंगी।

इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखिरियल ‘निशंक’ मौजूद रहेंगे। वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने भी Tweet करके जानकारी दी है।

शिक्षा मंत्री ने इस समारोह में भाग लेने की जानकारी दी है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत गठित एक स्वायत्त निकाय, केवीएस द्वारा संचालित किया जाता है। यह CBSE, New Delhi से संबद्ध है।

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से कक्षा 12  तक के छात्रों की पढ़ाई होती है। जिसमें 12वीं स्तर तक के सभी तीन संकायों- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के सिलेबस को कवर कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *