प्रियंका और निक को मिला लाइसेंस

बॉलीवुड मनोरंजन

बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनास को अमेरिका में शादी का लाइसेंस मिल गया है। दोनों इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वेबसाइट दब्लास्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार इस साल अगस्त में दोनों की सगाई हुई थी। पिछले सप्ताह दोनों अमेरिका के ब्रेवरी हिल्स कोर्ट हाउस गए थे।

वहां उन्होंने लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेजों की प्रकिया पूरी की। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शादी का लाइसेंस दिसंबर में भारत लाने की सोच रहे है। शादी के बाद वो इस लाइसेंस को कोर्ट में पेश करेंगे। जिसके बाद उनकी शादी को दोनों देशों में वैध माना जाएगा। दिसंबर के महीने में दोनों जीवन के सफर में एक हो जाएगें। पहले सुनने में आ रहा था कि इटली में दोनों सात फेरे लेंगे, लेकिन बाद में प्रियंका ने अपने देश में मेहरानगढ़ किले को चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *