भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ राय का शव मिलने से मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल

West Bengal के उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में सोमवार सुबह भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ राय का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। देबेंद्र का शव उनके गांव में रस्सी से लटका हुआ मिला। Bengal भाजपा इसे हत्या बता रही है।

देबेंद्र राय पिछले साल ही माकपा से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की सदस्यता ली थी। विधायक के स्वजनों तथा स्थानीय लोगों के मुताबिक कल रात में कुछ बाइक सवार उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे और सुबह घर से 1 किलोमीटर दूर एक दुकान के बरामदे में रस्सी से झूलता उनका शव मिला।

उन्होंने कहा कि देबेंद्र राय की हत्या कर शव को रस्सी से लटकाया गया है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ राय का शव उनके गांव के बिंदल में लटका हुआ मिला। उन्होंने आगे कहा, लोगों में इस बारे में स्पष्ट राय है कि उन्हें पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि षड्यंत्र के तहत भाजपा विधायक की हत्या की गई है और इस घटना में पूरी तरह सत्ताधारी तृणमूल Congress  शामिल है। इसकी मुख्य वजह यह है कि उत्तर बंगाल में जिस तरह भाजपा का विस्तार हो रहा है, उससे ममता बनर्जी की पार्टी पूरी तरह भयभीत हो गई है।

राहुल सिन्हा ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय  की आज सुबह हत्या की गई। ये साजिश है, इस हत्याकांड में​ तृणमूल कांग्रेस शामिल है। इसको हत्या करके आत्महत्या के रूप में चलाने का प्रयास किया गया। हम हत्याकांड की CBI जांच की मांग करते हैं।

लोगों में दहशत कायम करने के लिए ही तृणमूल Congress के अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पार्टी ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।

पिछले साल लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल Congress के दो विधायक और 50 के करीब पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। इनके अलावा हेमताबाद से माकपा के विधायक देबेंद्र राय ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *