पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी व बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। राजधानी समेत आसपास के सटे जिलों में बादलों के साथ बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। तड़के 5 बजे से हुई बारिश के साथ ठंड ने भी पांव पसार दिए। उधर, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। एक तरफ जहां गोंडा, बलरामपुर, लखीमपुर में तेज बरसात से ठंड बढ़ी।
हरदोई में बारिश से बढ़ी ठंड के चलते विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया।बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस Record हुआ, जो सामान्य के मुकाबले 2 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस Record किया गया। वायुमंडल में आद्र्रता 88 फीसद रही। सुबह से ही राजधानी में बादलों के साथ सूर्य की लुकाछिपी जारी थी।
दोपहर होते-होते सूर्य बादलों की ओट में पूरी तरह छुप गया। इसके चलते अभी तक गुनगुनी धूप का लुत्फ उठा रहे लोगों को गुरुवार को घरों में कैद रहना पड़ा। बीते 24 घंटों में तापमान 2 डिग्री नीचे खिसक गया। शाम होते-होते कई जगह बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों ने ठंड से बचाव के इंतजाम शुरू कर दिए। किसी ने अलाव का सहारा लिया तो किसी ने हीटर का।