यूपी को मिलीं दूसरी महिला गवर्नर, पढ़े पूरी खबर

लखनऊ

गुजरात की पहली महिला CM के रूप में कार्य कर चुकीं Anandiben Patel ने सोमवार को राजभवन के गांधी सभागार में Uttar Pradesh की दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ली। Allahabad High Court के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान गवर्नर राम नाईक के साथ CM Yogi Aditya Nath तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

Gujarat की पूर्व CM और वरिष्ठ भाजपा नेता Anandiben Patel ने सोमवार को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वह प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं। आज सुबह Anandiben Patel अमौसी एयपोर्ट पहुंची। जहां पर CM Yogi Aditya Nath समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। इससे पहले उनको Guard Of Honor दिया गया।

70 साल पहले Sarojini Naidu यूपी की पहली महिला गवर्नर बनी थीं। अब यूपी को दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में Anandiben Patel मिली हैं। जिस समय Sarojini Naidu ने शपथ ली थी, उस वक्त उत्तर प्रदेश का नाम United Province था। स्वतंत्रता सेनानी Sarojini Naidu 15 अगस्त 1947 को प्रदेश की राज्यपाल बनीं। वह इस पद पर 2 मार्च 1949 तक रहीं। उनके बाद अब Anandiben Patel को महिला राज्यपाल बनने का गौरव मिला है। यूपी में अब तक 33 राज्यपाल हुए हैं। Anandiben Patel 34 वीं राज्यपाल हैं।

United Province के समय में सर हरकोर्ट बटलर, सर विलियम एस. मैरिस, सर अलेक्जेंडर फिलिप्स, सर विलियम मैकहोम हैली, सर हैरी ग्राहम हैग, सर मार्स गैमियर हैलेट और सर फ्रांसिस वेमर ये सभी आजादी के पूर्व तक राज्यपाल रहे। आजादी के बाद Sarojini Naidu और जस्टिस बीबी मलिक United Province के राज्यपाल बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *