राजपथ पर भी गणतंत्र दिवस का जश्न जारी, राजपथ पर ‘योद्धाओं’ की परेड

नई दिल्ली

कोरोना से जंग के बीच देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर भी गणतंत्र दिवस का जश्न जारी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सुबह राजपथ पर तिरंगा फहराया।

झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ और महामहिम को 21 तोपों की सलामी दी गई। अब राजपथ पर देश के अदम्य शौर्य का प्रदर्शन यानी परेड शुरू हो गई है, जहां दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देख रही है।

इससे पहले PM Modi ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारत पहली बार राफेल लड़ाकू विमानों की उड़ान के साथ टी-90 टैंकों, समविजय इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, सुखोई-30 एमके आई लड़ाकू विमानों समेत अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा।

गणतंत्र दिवस पर इस बार कोई चीफ गेस्ट यानी विदेशी मेहमान नहीं है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस पर कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं आज देश कैसे मना रहा है गणतंत्र दिवस।

राजपथ पर दिखी ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत, जिसका नेतृत्व कैप्नट कमरुल जमान ने किया। इस मिसाइल को रूस और भारत ने मिलकर तैयार किया है, जिसकी अधिकतम रेंज 400 किमी है।

राजपथ पर भारत की आन-बान और शान का दिखना शुरू हो गया है। राजपथ पर भारत की तीनों सेनाओं की ताकत प्रदर्शनी के माध्यम से दिख रही है। सबसे पहले राजपथ पर युद्धक टैंक टी-90 (भीष्म) ने अपना जलवा दिखाया।

राजपथ पर पहली बार बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाओं के 122 सैनिकों का मार्चिंग दस्ता दिखाई दिया। इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अबु मोहम्मद शाहनूर शावोन और उनके डिप्टी लेफ्टिनेंट फरहान इशराक और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिबत रहमान ने किया। इसमें बांग्लादेश के तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पहुंचकर तिरंगा फहराया। President Kowind को 21 तोपों की सलामी दी गई। राजपथ  पर राष्ट्रपति का स्वागत खुद PM Modi ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *