वरुण धवन से शादी से पहले नताशा दलाल को घर से निकलते देखा गया

बॉलीवुड

एक्टर वरुण धवन से शादी से पहले नताशा दलाल को घर से निकलते देखा गया है। नताशा दलाल और उनके परिवार को वेडिंग वेन्यू अलीबाग के लिए निकलते देखा गया है।

नताशा और उनकी फैमिली शादी के लिए निकलने को तैयार हो रहे थे। नताशा दलाला सफेद कलर के जम्पसूट और इसी रंग का मास्क पहने देखा गया है। इसके अलावा उन्होंने हरे रंग का हैंडबैग ले रखा था।

इसके अलावा उनकी मां और परिवार के अन्य लोगों को भी तैयारी करते हुए और कार में बैठते देखा गया है। इसके अलावा कुछ स्टाफ मेंबर भी बैगों में बड़े पैमाने पर कपड़े लेकर जाते दिखे। इसके अलावा नताशा की शादी की ड्रेस को भी कार में रखते दिखे।

नताशा दलाल या फिर वरुण धवन की ओर से अब तक शादी को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा गया है। उनके परिजनों और दोस्तों ने शादी की पुष्टि की है। वरुण धवन के अंकल अनिल धवन ने पिछले दिनों बताया था कि एक्टर 24 जनवरी को शादी करने वाले हैं।

अनिल धवन ने बताया था, ‘मेरे भतीजे वरुण धवन की 24 जनवरी को शादी है। मैं इसमें शादी होने को लेकर तैयारी कर रहा हूं।’ कहा जा रहा है कि इस शादी में करीब 50 लोग मेहमान के तौर पर शामिल हो सकते हैं। एक्टर शाहरुख खान, करण जौहर और सलमान खान इस कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं।

इससे पहले एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने बताया था कि वह 2021 की शुरुआत में शादी करने वाले हैं। वरुण धवन ने कहा था कि कोरोना का संकट कम होने के बाद और नताशा शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

फिल्मफेयर मैगजीन से बात करते हुए वरुण धवन ने कहा था, ‘हर कोई बीते दो साल से मेरी शादी के बारे में ही बात कर रहा है। अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

दुनिया में फिलहाल काफी अनिश्चितता चल रही है। लेकिन यदि चीजें सही होती हैं तो इसी साल कर सकते हैं। मैं निश्चित तौर पर जल्दी ही शादी की प्लानिंग करने वाला हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *