शाहीन बाग गोलीकांड पर आग बबूला हुईं सोनम कपूर

बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार को हुए गोलीकांड की आलोचना की। साथ ही उनकी आलोचना के बाद उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल किया तो एक्ट्रेस ने चुन-चुनकर लोगों को करारा जवाब दिया। सोनम कपूर शाहीन बाग गोलीकांड के बाद खुलकर सामने आईं और उन्होंने कई यूजर्स को जवाब दिया, जो उनपर आरोप लगा रहे थे।

दरअसल, मंगलवार को शाहीन बाग में एक शख्स ने सरेआम गोलियां चला दी थी। आपको बता दें कि शाहीन बाग वो ही जगह है, जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन हो रहा है। शाहीन बाग में हुए इस गोलीकांड के बाद सोनम कपूर ने इसकी आलोचना करते हुए ट्विटर पर अपनी राय रखी थी।

सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि ऐसा भारत में होगा। बांटनेवाली यह खतरनाक राजनीति बंद होनी चाहिए। यह नफरत को बढ़ावा दे रही है। अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो समझिए कि यह धर्म कर्म और धर्म का है और यह दोनों में से कुछ नहीं है।’

इसके बाद लोगों ने सोनम कपूर को कुछ खास लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद सोनम कपूर भी पीछे नहीं रही और उन्होंने यूजर्स को एक-एक करके जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा कि आप हमें धर्म के बारे में ना सिखाएं तो सोनम कपूर ने कहा, ‘यह मेरा विश्वास है और आपको इसको समझने की जरुरत है। यह हिंदुत्व नहीं है और यह नफरत का धर्म है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *