सपा में हो सकते है बड़े बदलाव, Akhilesh कई नेताओं को कर सकते हैं बाहर

राजनीति

Smajwadi Party ने Locksabha में करारी शिकस्त खाने के बाद अब इसके कारणों पर मंथन शुरू कर दिया है। उन्होंने संगठन में बदलाव के संकेत दिए हैं। कई नेताओं पर गाज गिर सकती है। SP मुखिया Akhilesh Yadav ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में अलग-अलग जिलों के नेताओं को बुलाकर उन वजहों पर चर्चा की जिसकी वजह से पार्टी के 32 प्रत्याशी हार गए। Akhilesh Yadav ने चुनाव में सुस्त रहने वाले नेताओं के रवैये पर नाराजगी जाहिर की और पूरी रिपोर्ट तलब की है। अखिलेश अब लापरवाह माने जाने वाले व जिम्मेदारी ठीक से निभा न पाने वाले नेताओं पर कार्रवाई कर सकते हैं। पार्टी के Media पैनल को उन्होंने पहले ही भंग कर दिया है।

माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav अब संगठन में फेरबदल कर सकते हैं। यूपी सपा की कमान किसी और नेता को दी जा सकती है। इसमें सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। यही नहीं सपा के चारों फ्रंटल संगठनों को भंग कर नए सिरे से गठित करने की तैयारी है। असल में इन संगठनों से सपा को खासी उम्मीदें थीं। पर चुनाव में इनकी सक्रियता को लेकर भी पार्टी के भीतर  सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *