2 लाख भारतीय मुसलमान बिना सब्सिडी हज यात्रा पर जाएंगे

इस वर्ष Record दो लाख भारतीय मुसलमान बिना किसी सब्सिडी के हज पर जाएंगे। देशभर के 21 हवाई अड्डों से 500 से ज्यादा विमानों से हज यात्रियों को रवाना किया जाएगा। 4 July से इसकी शुरुआत होगी।

1.40 लाख लोगों को भारतीय हज समिति और 60 हजार लोग Private Tour Operators के जरिये हज पर जाएंगे। Private Tour Operators को भी 10 हजार लोगों को हज समिति के निर्धारित Package पर ही ले जाना होगा। नकवी ने कहा कि सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा दो लाख कर दिया है। इसी का नतीजा है कि आजादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, बिहार सहित देश के सभी बड़े प्रमुख राज्यों से सभी हज आवेदक इस साल हज पर जा रहे हैं।

PTO के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में नकवी ने कहा कि इस वर्ष लगभग 725 Private Tour Operators हज यात्रियों को हज पर ले कर जायेंगे। पारदर्शिता और हज यात्रियों की सहूलियत के लिए Private Tour Operators का भी पोर्टल हज.एनआईसी.इन /पीटीओ/ पोर्टल फॉर हज ग्रुप आगेर्नाइजर्स बनाया गया है। इसमें सभी अधिकृत PTO के Package आदि सभी जानकारी दी गई हैं।

हज यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की प्राथमिकता है।  इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  इस संबंध में कुछ Private Tour Operators के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। जिसके बाद इस वर्ष तीन PTO को Blacklist किया गया है। पिछले वर्ष भी कई Private Tour Operators के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी।

Leave a Comment

x