5 महीने बाद Metro सर्विस शुरू, पढ़े खास खबर

Uncategorized

 

देश में साढ़े पांच महीने बाद सोमवार से Metro सर्विस शुरू हो गई है। Delhi, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, जयपुर, Lucknow और अहमदाबाद के लोग अब फिर से Metro की सवारी कर पाएंगे।

कोलकाता में 8 सितंबर से सर्विस शुरू होगी। Corona vIrus की वजह से 25 मार्च को पूरे देश में मेट्रो सर्विस बंद कर दी गई थी।

Delhi में 169 दिनों बाद Metro सर्विस शुरू हुई है। पहले फेज में यलो लाइन रूट पर शुरूआत की गई है। यलो लाइन समयपुर बादली को हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। Metro के सफर में यात्रियों को मास्क पहनने जैसी कई शर्तें माननी होंगी।

अनलॉक-4 में केंद्र सरकार ने 7 सितंबर से फेज वाइज Metro शुरू करने का ऐलान किया था। इसके बाद 2 सितंबर को Metro के लिए गाइडलाइंस जारी की गईं। इसके तहत, यात्रियों को फेस मास्क पहनने के साथ ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना है।

सिर्फ स्मार्ट कार्ड से ही यात्रा कर सकेंगे। कैशलेस ट्रांजैक्शन होगा। इसके लिए Online ट्रांजैक्शन की परमिशन होगी। कंटेनमेंट जोन में आने वाले मेट्रो स्टेशन फिलहाल बंद ही रहेंगे।

DMRC इसके लिए पिछले सात दिनों से तैयारी कर रहा था। रविवार को कोच की साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन किया गया। DMRC ने बताया कि Metro स्टेशनों में किसी को भी बगैर मास्क के Entry नहीं दी जाएगी।

अगर कोई मास्क लाना भूल गया है, तो स्टेशन पर पैसे देकर मास्क ले सकता है। इसके अलावा, अगर कोई बीमार है या संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, तो उसे Entry नहीं मिलेगी। DMRC ने लोगों से जरूरी होने पर ही सफर करने और यात्रा के दौरान कम बातचीत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *