’52 गज का दामन’ गाने पर धूम मचा रही प्रांजल दहिया, पढ़े कुछ मजेदार खबर

मनोरंजन

हरियाणवी डांस सपना चौधरी के वीडियो यूट्यूब पर काफी देखे जाते हैं, लेकिन अब एक और हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया उन्हें कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। उनके गाना ’52 गज का दामन’ अक्टूबर महीने में रिलीज हुआ था और तीन महीने से भी कम वक्त में इस गाने को Youtube पर 23 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

सपना चौधरी की तरह ही प्रांजल दहिया की अदाओं और डांस को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके गाने भी रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। जुलाई में उनका एक और गाना ‘ओल्हा’ रिलीज हुआ था। इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

यही नहीं बीते साल रिलीज हुए उनके गाने ‘झांझर’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 3.8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब में छाने से पहले प्रांजल दहिया टिकटॉक स्टार रही हैं, जो वीडियोज के लोकप्रिय होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में आई हैं।

उन्हें सबसे पहले अक्की कल्याण के गाने में काम करने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम किया। प्रांजल को लोकप्रियता हरियाणवी गानों के वीडियोज से ही मिली है। उनके ‘जूती काली’, ‘बाजीगर’ और ‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पे’ गाने रिलीज हो चुके हैं।

सपना चौधरी की तरह ही प्रांजल दहिया Social Media प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी ऐक्टिव हैं। Instagram पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सिर्फ 71 लोगों को ही फॉलो करती हैं। वह अकसर अपने वीडियोज और तस्वीरें Social Media पर अपलोड करती रहती हैं।

प्रांजल दहिया के ग्लैमरस को भी दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं। प्रांजल दहिया के पॉप्युलर होते वीडियोज और डांस को देखते हुए लोग उनकी तुलना सपना चौधरी से उनकी तुलना करते हैं। साफ है कि आने वाले समय में सपना चौधरी को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा प्रतिस्पर्धी मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *