59 ऐप्स भारत में हुए बैन

देश

केन्द्र सरकार ने TikTok, CamScanner समेत 59 ऐप्स को भारत में बैन करने का फैसला किया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने इन सभी ऐप्स को भारत की एकता, रक्षा और राज्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पब्लिक ऑर्डर जारी किया है। बैन हुए ऐप्स में TikTok शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप के अलावा DU Recorder, Vigo Video, Likee, Helo समेत कई चाइनीज लोकप्रिय ऐप्स शामिल हैं। भारत और चीन के बीच सीमा पर पिछले कुछ दिनों से चल रहे तना तनी के बीच केन्द्र सरकार का यह बड़ा फैसला है।
TikTok के भारत में लाखों यूजर्स है TikTok ही नहीं Zoom वीडियो कॉलिंग ऐप को भी भारत में बैन कर दिया गया है। इन चाइनीज ऐप्स को पहले भी कई बार बैन करने की मांग उठ चुकी थी। चाइनीज ऐप्स के जरिए यूजर्स डाटा चोरी होने की खबरें कई बार सामने आ रहीं थी। सरकार ने यूजर्स डाटा प्राइवेसी की रक्षा करने के लिए इन 59 चाइनीज ऐप को पूरी तरह से बैन करने का फैसला किया है। यही नहीं इन ऐप्स की वजह से भारत की डिफेंस सिक्युरिटी को भी खतरा था।
इन 59 ऐप्स को बैन करे का फैसला किया गया है।

TikTok Shareit Kwai UC Browser Baidu map Shein Clash of Kings DU battery saver Helo Likee YouCam Makeup Mi Community CM Browsers Virus Cleaner APUS Browser ROMWE ClubFactory Newsdog Beutry Plus WeChat UC News QQ Mail Wibo Xender QQ Music QQ Newsfeed BigoLive Selfie City Mail Master Parallel Space Mi Vide WeSync ES File Explorer Viva Video Meitu Vigo Video New Video Status DU Recorder Vault Hide Cache Cleaner DU Cleaner DU Browser Hago Play Cam Scanner Clean Master Wonder Camera Photo Wounder QQ Player We Meet Sweet Selfie Baidu Translate Vmate QQ International QQ Security Center U Video V Fly Status Video, Mobile Legends DU privacy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *