Ambulance से विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक , जाने खबर

नई दिल्ली

देश के 8 राज्यों से 19 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। Gujarat, MP और Rajasthan में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। Gujarat के मातर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केसरसिंह जेसंगभाई सोलंकी Ambulance से विधानसभा पहुंचे। उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सीधे अस्पताल से यहां पहुंचे। राज्य में 4 सीटों के लिए भाजापा ने तीन उम्मीदवारों अभय भारद्वाज, रमिला बारा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने दो सीटों पर शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को टिकट दिया है।

चुनाव आयोग ने COVID-19 के कारण 18 सीटों पर चुनाव स्थगित कर दिया था। आंध्रप्रदेश और Gujarat में 4-4 सीटों पर , MP और Rajasthan में 3-3 सीटों पर, झारखंड में 2 सीटों पर और इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम और मेघालय से एक-एक सीटों पर चुनाव जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *