America में 24 घंटे में कोरोना मौत आंकड़ा 1 हजार के पार

अंतराष्ट्रीय

संयुक्त राज्य America में Corona Virus का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में मौत का आंकड़ा 1,883 को पार कर गया। इसके साथ Corona महामारी से अब तक 65,766 लोगों की मौत हो चुकी है। यह संख्‍या   65,000 के पार है। America में कुल Corona रोगियों की तादाद 1,131,280 के पार हो चुकी है। देश के लिए राहत देने वाली खबर यह है कि 161,563 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। America में 6,699,878 मरीजों की जांच की जा चुकी है।

America का New York अभी भी Corona का बड़ा केंद्र बना हुआ है। New York में Corona के  315,222 मरीजे सामने आए हैं। राज्‍य में Corona से 24,069 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में Corona के सर्वाधिक मरीज America में हैं। दूसरे स्‍थान पर स्‍पेन है। तीसरे और चौथे स्‍थान पर क्रमश: इटली और ब्रिटेन है। पांचवें स्‍थान पर फ्रांस है। सातवें स्‍थान पर जर्मनी है। इस तरह यूरोप Corona से सर्वाधिक पीड़त महाद्वीप है।

France में 24 घंटें में  Corona Virus से 377 लोगों की मौतें हुईं। देश में अब महामारी से दम तोड़ने वालों की संख्या 24,594 हो गई है। वहीं ICU में भर्ती मरीजों की संख्या 4207 से घटकर 4019 रह गई है। यह लगातार 22वां दिन था जब ICU में भर्ती मरीजों की संख्या गिरावट दर्ज की गई है। देश में संक्रमण के 1138 नए मामलों का पता चला है जिसके साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 167,346 के करीब हो गई है।

Britain में Corona के कुल मरीजों की संख्‍या 177,454 पहुंच गई है। 24 घंटे में यहां Corona से 405 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ वहां अब तक मरने वालों की तादाद 27,510  पहुंच गई है। महामारी के बची Britain के PM बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उनका देश बीमारी के चरम को पार कर चुका है। अब यह संक्रमण ढलान पर है। उन्‍होंने कहा कि अगले सप्ताह वह Lockdown से बाहर निकलने की चरणबद्ध योजना देशवासियों के सामने पेश करेंगे। प्रतिबंधों से छूट में फेस मास्क महती भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *