Chief Minister Yogi Adityanath ने Former Union Minister Arun Jaitley के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह भाजपा के कद्दावर नेता के निधन से बेहद दुखी। Chief Minister Yogi Adityanath ने शनिवार के अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। वह मथुरा में जाने के लिए आगरा पहुंचे हैं, लेकिन वहां से दिल्ली रवाना हो गए।
Chief Minister Yogi Adityanath ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जेटली एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। वे उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली के जानकार थे।
वह अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करते थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में अरुण जेटली की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। वह राज्य सभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
Chief Minister Yogi Adityanath का शनिवार को मथुरा में होने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। लखनऊ से रवाना होने के बाद आगरा में लैंड करने के बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा से सीधे दिल्ली जा रहे हैं जहां व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देंगे। एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का मथुरा नहीं जाएंगे।