Bigg Boss के Top 5 के कंटेस्टेंट ने की शादी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

मनोरंजन

कन्नड़ Bigg Boss 5 की कंटेस्टेंट रहीं निवेदिता गौड़ा आज बुधवार को चंदन शेट्टी से शादी कर रही हैं। इससे पहले दोनों ने रिसेप्शन दिया, जिसकी तस्वीरें Social Media में ख़ूब देखी जा रही हैं। वैसे तो सेलेब्रिटीज़ की शादी कोई नई बात नहीं है, मगर इन दोनों की प्रेम कहानी में मज़ेदार ट्विस्ट है। निवेदिता और चंदन की मुलाक़ात इसी रिएलिटी शो में ही हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और अब शादी के बंधन में बंध गये है।

चंदन ने Bigg Boss 5 शो जीता भी था, जबकि निवेदिता Top 5 में शामिल रही थीं। चंदन कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में बतौर म्यूज़िक कंपोज़र काम करते हैं। उन्होंने निवेदिता को मैसूर में दशहरा इवेंट में प्रपोज़ किया था, जिसको लेकर विवाद भी हुआ था।

चंदन को इस बात के लिए क्रिटिसाइज़ किया गया था कि उन्होंने एक सरकारी कार्यक्रम के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल निजी काम के लिये किया था। बाद में चंदन ने इसके लिए माफ़ी भी मांगी थी

चंदन शेट्टी और निवेदिता ने अक्टूबर 2019 में Engagement की थी। शादी में एक कन्वेंशन हॉल में हो रही शादी में लगभग 5 हज़ार मेहमानों की मौजूदगी रहने की उम्मीद है। कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। इससे पहले 25 फरवरी को इनके रिसेप्शन की तस्वीरें Social Media में ख़ूब शेयर की गयीं।

अगर हिंदी भाषा के Bigg Boss की बात करें तो सिर्फ़ प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिनके बीच Bigg Boss में रहते हुए प्यार हुआ और शो ख़त्म होने के बाद भी दोनों के बीच यह सिलसिला जारी रहा। अंतत: दोनों ने 2018 में शादी कर ली। संयोग से चंदन की तरह ही प्रिंस ने भी Bigg Boss 9 जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *