BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपने विवादित बयानों में कही ये बात

बलिया जिले के बैरिया सीट से BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपने विवादित बयानों में मंगलवार को कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले 80 प्रतिशत मुस्लमान देशभक्त नहीं हैं। वे रहते हैं हिंदुस्तान में, खाते हैं हिंदुस्तान का लेकिन गाते हैं हमेशा पाकिस्तान का।

उन्होंने असद्दुदीन ओवैसी को पाकिस्तान का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान व हिंदुस्तानियों के हित की बात कभी नहीं करता है। सरकार को चाहिए उसे पाकिस्तान भेजवा दे। वहीं कांग्रेस को मुसलमानों का हितैषी बताते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता अपने स्वार्थ के लिए देश को को खण्डित करना चाहते हैं।

इस देश की सौ करोड़ से अधिक हिंदुओं की आबादी उन्हें अपने मनसूबे में सफल नही होने देगी। दिल्ली के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में जीत हार स्थानीय समस्याओं को लेकर होती है। और लोक सभा के चुनाव में हर बार हमारी पार्टी ही जीतेगी।

रिपोर्ट जितेंद्र यादव

Leave a Comment

x