फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने Mumbai में आत्महत्या कर ली है। इस बात की जानकारी नौकर ने police को दी हैंl फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही हैंl Police मौके पर पहुंची है और नौकर और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही हैं।
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उनके इस कदम से Bollywood सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख और शॉक जताया हैं। फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताते हुए हैरानी जताई हैंl सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का शिकार थेl वह अपने दोस्तों के साथ बीती रात थे और उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा सुबह नहीं खोला। इसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया और उन्होंने देखा कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली हैंl सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे।
सुशांत सिंह राजपूत कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उनकी पिछली फिल्म ‘छिछोरे’ थीं। इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका थींl इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। संजोग से उनकी यह फिल्म भी डिप्रेशन और आत्महत्या पर आधारित थींl इस फिल्म ने Box Office पर शानदार काम किया था और 100 करोड़ रूपये से अधिक का व्यापार किया था।