बॉलीवुड

Bollywood मे एक बार फिर शोक की लहर, राजीव कपूर का हार्टअटैक से निधन

Above Article

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है।

मंगलवार को उनके अचानक हार्टअटैक हुआ और उन्हें बड़े रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है।

राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ रणधीर कपूर ने बताया कि फिलहाल मैं अस्पताल में हूं और उनके शव का इंतजार कर रहा हूं।

राजीव कपूर को ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘एक जान हैं हम’ फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने ‘प्रेम ग्रंथ’ मूवी का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे।

इसके अलावा राजीव कपूर ने 1984 में आई फिल्म आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस में भी एक्टिंग की थी। आखिरी बार वह 1990 में जिम्मेदार फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था।

राजीव कपूर बिलकुल अपने भाई ऋषि कपूर की तरह ही दिखते थे। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें Instagram पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। Instagram पर राजीव कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘RIP’। बीते साल ही ऋषि कपूर का कोरोना लॉकडाउन के दौर में निधन हो गया था और अब राजीव कपूर की मौत के तौर पर परिवार को दूसरा बड़ा सदमा लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button