Corona रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती

Covid 19 पॉज़िटिव ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐश्वर्या को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद कोविड 19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वो घर पर ही क्वारंटाइन में थीं, मगर अब उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पिछले शनिवार को अमिताभ बच्चन ने Covid 19 पॉज़िटिव होने खुलासा किया था। इसके बाद अभिषेक बच्चन का Covid 19 टेस्ट पॉज़िटिव आया था। फिर ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का टेस्ट पॉज़िटिव निकला। ऐश्वर्या को लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स में कुछ असमंजस भी हुआ था। उनका एंटिजन टेस्ट नेगेटिव आया था और अगले दिन रविवार को Covid 19 टेस्ट पॉज़िटिव आया।
ऐश्वर्या का कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आया है। अभिषेक के Tweet के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को Covid 19 होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने इस Tweet में बताया था कि उनकी मॉम जया बच्चन और परिवार के बाकी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
बाद में बच्चन फैमिली के स्टाफ का Covid टेस्ट भी करवाया गया, जो नेगेटिव निकला। BMC ने अमिताभ बच्चन के चारों बंगलों को सैनिटाइज़ कर कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया था। अमिताभ और अभिषेक, दोनों की सेहत में सुधार है। अमिताभ और अभिषेक में Corona Virus के माइल्ड सिम्पटम मिले थे। बच्चन फैमिली को Covid 19 की पुष्टि होने के बाद से Social Media में उनकी सेहत की कामना की जा रही है।