नई दिल्ली

Delhi सहित कई जगहो पर ठंड का कहर जारी, पढ़े खास खबर

Above Article

देश के कई हिस्सों में ठंड दिसंबर के अंत तक आते-आते बढ़ चुकी है। पिछले कुछ दिनों से मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तापमान के गिरावट के साथ ही शीतलहर चल रही है, जिसके चलते ठंड में और इजाफा हुआ है।

फिलहाल आने वाले कुछ दिनों में इस शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-यूपी सहित कुछ राज्यों में शीतलहर जारी रहेगी, जिससे आगे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

आज राजधानी दिल्ली में 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पिछले दिनों की अपेक्षा आज का तापमान 2 डिग्री ज्यादा, जिसके चलते लोगों को मामूली राहत महसूस हुई है। इससे पहले Delhi NCR में 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ने सर्दी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Delhi में रह रहे लोगों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा ठंड है, जिसके चलते सुबह-सुबह काम करने में परेशानी आ रही है। मैदानी राज्यों में ठंड जो सितम ढा रही है, उसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर भारी बर्फबारी है।

उधर कश्मीर में खून जमाने वाली ठंड से लोग कांप उठे हैं। शनिवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -6.6 और जम्मू का 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले सात दिनों से धुंध और कोहरे से कांप रहे लोगों को धूप के बाद मामूली राहत मिली है।

मौसम विभाग के उप निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि 21 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में हलका हिमपात व बारिश हो सकती है जो 22 शाम तक जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button