नई दिल्ली

Delhi सहित कई राज्यो मे ठंड का अहसास जारी, पढ़े खास खबर

Above Article

उत्तर भारत के ज्यादातार राज्यों में पिछले तीन चार दिनों से ठंड से मिली राहत के बाद फिर से ठंड का एहसास होगा। आज यानी 25 दिसंबर को Delhi, Punjab, Haryana, UP, हरियाणा और उत्तराखंड में ठंड का एहसास हुआ।

अब फिर से पारा लुढ़केगा। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पूर्व से आने वाली हवा की वजह से आज से फिर ठंड के जोर पकड़ सकती है।  वहीं  राजस्थान के माउंट आबू में पिछले 10 दिनों से सुबह के समय जगह-जगह ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो रही हैं।

यानी इस राज्य में ठंड बनी हुई है। आज यूपी में स्थित मेरठ में न्यूनतम पारा पांच डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं आज यानी क्रिसमस के बाद यहां पर ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

पंजाब के सभी जिलों में अगले दो दिन शीतलहर चल सकती है। इससे रात के समय कड़ाके की ठंडी पड़ेगी। राज्य का औसत तापमान रात के समय 3 से 5 डिग्री और दिन का 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

पंजाब के विभिन्न जिलों में 27 दिसंबर को बारिश के आसार हैं। इनमें दोआबा और अमृतसर क्षेत्र शामिल है।  पंजाब का लुधियाना 2.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ की करें तो यहां पर हवा की दिशा बदलने के चलते राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई दर्ज हुई है। बुधवार को प्रदेश में दुर्ग को छोड़कर कहीं भी शीतलहर के हालात नहीं थे।

प्रदेश में उत्तर-पूर्वी हवाओं के फिर चलने से ठंड बढ़ेगी। सरगुजा और बिलासपुर में रात से ही शीतलहर चल सकती है। मैदानी इलाकों और बस्तर में एक-दो दिन बाद ठंड बढ़ने के आशंका है।

झारखंड में अभी 29 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के  चलते अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दो दिन बाद 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान में और इजाफा होगा, क्योंकि उत्तर भारत से एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ झारखंड में प्रवेश करने वाला है।  जिसके चलते मौसम में बदलाव आएगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button