Delhi सहित कई राज्यो मे शीतलहर के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में सुबह-शाम के कोहरे से भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। UP, Haryana, Punjab, Delhi सहित ज्यादातर राज्यों में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी दर्ज किया गया है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाई है। बढ़ते कोहरे के चलते दिल्ली में 26 ट्रेन आज देरी से चली।

Delhi में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा दर्ज किया गया है। कश्मीरी गेट और मंजनू के टीला पर भी विजबिलिटी कम दर्ज की गई।

सुबह आठ बजे तक Delhi में स्थित पालम और सफदरजंग में 9.7 तापमान दिर्ज किया  है। वहीं सुबह 5.30 तक यह तापमान ज्यादा था। यहां पर सुबह के वक्त 10 डिग्री तापमान था। यानी सुबह आठ बजे तक यहां पर ठंड बढ़ी है।

देश में पड़ रहे घने कोहरे के चलते विजिबलटी भी कम दर्ज की गई है। सुबह 5.30 तक चंडीगढ़, बरेली और गोरखपुर में -25 तक विजबिलीट रही। वहीं अमृतसर, अंबाला, गंगानगर, ग्वालियर, बहराइच, पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, गुवाहाटी, तेजपुर, अगरतला और सिलचर  में -50 विजिबलटी रही।

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों यानी 19 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अभी तक पूरे तमिलनाडु राज्य में जनवरी की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

J&K और हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। एक तरह जहां पर्यटक यहां भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाने इन इलाकों में पहुंच रहे हैं वहीं इन इलाकों में पड़ रही बर्फबारी से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है।

यहां हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं बता करें हवा की गुणवत्ता की तो आने वाले कुछ दिनों में उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *