Delhi सहित कई राज्यो मे हो सकती है बारिश, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली

घने कोहरे का असर लगातार ट्रेन और फ्लाइट्स पड़ रहा है। देश में घने कोहरे के चलते कम हुई विजिबलिटी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसके चलते आज 4 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पिछले कई दिनों से लगातार ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

Delhi, UP, Haryana, Bihar सहित उत्तर भारत के ज्यादा राज्यों में सुबह-शाम के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही शीतलहर और कड़ाके की ठंड सितम ढा रही है।

साल 2021 के फरवरी महीने की आज दूसरी तारिख है, लेकिन लोगों को अभी तक कुछ राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है।

सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 38 फीसद रहा। कल दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिसके चलते लोगों की पेरशानी बढ़ सकती है।

वहीं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इससे ठिठुरन भी बढ़ गई है। बुधवार यानी कल से राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उधर, बिहार में मौसम का मिजाज सुधरने की उम्‍मीद जगी है। सोमवार को यहां पर दिन में अच्‍छी धूप निकली थी और मंगलवार को यानी आज कोहरे का असर भी कम दिखा। राजधानी पटना में मंगलवार को सुबह छह बजे से मौसम में सुधार दर्ज किया जा रहा है, लेकिन यहां पर अभी हल्का कोहरा बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *