Delhi में आज मौसम ने बदली करवट, बारिश के आसार

नई दिल्ली

Delhi में धीरे धीरे बढ़ती गर्मी के बीच सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। Delhi का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पार हो गया। न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को मौसम थोड़ी करवट लेगा। धूल भरी हवा चलने के साथ -साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

पिछले कई दिनों से खिल रही तेज धूप के बीच सोमवार को Delhi का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 21 से 85 फीसद रहा। पालम Delhi का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.5 जबकि न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 36.2, आया नगर में 36.4 और नजफगढ़ में 36.1 डिग्री सेल्सियस Record किया गया। इस सीजन में इतना अधिक तापमान पहली बार गया। दिन और रात दोनों ही समय Delhi वासियों को तेज पंखा चलाना पड़ा।

Delhi के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। इससे तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अब गर्मी और तापमान में लगातार इजाफा ही   होना है। पिछले 6 दिनों में यह छह डिग्री तक बढ़ गया है। 15 से 20 April के बीच यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि बीच- बीच में हल्के पश्चिमी विक्षोभ आते रहते हैं, लेकिन उससे गर्मी अब कम नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *