Delhi सहित कई राज्यो मे घना कोहरा, चुरू में -0.2 डिग्री तापमान दर्ज

नई दिल्ली

साल 2021 की शुरुआत में ही लोगों को ठंड ने परेशान किया। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया है। उधर, राजधानी दिल्ली में भी घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं जारी हैं।

2 जनवरी तक राजधानी Delhi में शीतलहर जारी रहेगी। दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.1 दर्ज किया गया यानी कल तक अभी दिल्लवासियों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

वहीं Delhi में भले ही ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार की सुबह ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी के बीच रहा। Delhi में एयर AQI 332 रहा।

हरियाणा के हिसार में आज न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया है जबकि राजस्थान के चुरू में माइन्स 0.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

Delhi के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.1 दर्ज किया गया है। सफर इंडिया ने इसकी जानकारी दी।

अगले 2 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उत्तर भारत के इन राज्यों में घना कोहर दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में मौसम हर दूसरे-तीसरे दिन अपना तेवर बदल रहा है। पिछले दो तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नए साल में ठंड बढने की संभावना है। आज कोहरा घना हो सकता है।

साथ ही दिन के तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में हल्की धुंध रहेगी। राज्य में सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज का 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम डेहरी ऑनसोन का सात डिग्री रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान में औसतन एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।

साल 2020 के आखिरी दिन बठिडा पूरे पंजाब के शहरों से सबसे ठंडा रहा। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री रहा। साल के आखिरी दिन कभी भी बठिडा का तापमान माइनस में नहीं गया।

अगर पिछले 21 साल के रिकार्ड की बात की जाए तो ऐसा कभी नहीं हुआ। साल 2009 में भी दो डिग्री न्यूनतम तापमान रहा था, जबकि बाकी सालों में औसतन 4 से 6 डिग्री ही तापमान रहा है। इन दिनों पड़ रही सर्दी के कारण तापमान एवरेज से 5 डिग्री माइनस चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *