Delhi सहित कई राज्यो मे घने कोहरे के साथ ठंड का मंजर शुरु

नई दिल्ली

देश में आज सुबह के वक्त घना कोहरा दर्ज किया गया है। इस कोहरे के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम दर्ज की गई है। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित राजधानी Delhi में देर सुबह तक कोहरा रहा, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा|

Delhi में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते दिन Delhi-NCR समेत कई राज्यों में हुई बारिश से लोगों का खासा परेशानी आई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड और बढ़ेगी।

वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, और J&K में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आने वाले कुछ दिन तक पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी, जिसके चलते उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड बढ़ेगी।

भारतीय मौमस विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, नरवाना, राजंद, भिवानी, झज्जर, रोहतक, कोसली, मातनहेल, चरखाद्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले एक दो दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो Delhi में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में पांच से नौ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर के मौसम सहित उत्तर भारत के मौसम में यह बदलाव देखा गया है।

यहां पर बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही श्रीवास्तव बताया कि हल्की बारिश के बाद Delhi NCR में पारा 6 जनवरी तक बढ़ जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, वहीं मंगलवार को ज्यादा बारिश होने और तेज आंधी का पूर्वानुमान है। इससे पहले रविवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *